{"_id":"6a0c9f0cfb22c8884e0e6fe6","slug":"two-smugglers-arrested-with-54450-kg-of-ganja-luxury-car-used-in-smuggling-seized-almora-news-c-232-1-shld1002-143635-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 54.450 किलो गांजे संग दो तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी कार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 54.450 किलो गांजे संग दो तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी कार सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुलिस को गुमराह कर लग्जरी कार से तस्करी कर रहे नशा तस्करों के मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया। पुलिस ने कार से 54.450 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 13.61 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ ही कार सीज कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि देघाट थाने के थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम केदार उदयपुर रोड में ग्राम उदयपुर डोभरी गधेरा के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक फॉर्च्यूनर कार संख्या सीएच 01- एआर -9289 की तलाशी ली गई। वाहन की डिग्गी में रखे तीन कट्टों से क्रमश: 20.100 किलो, 16.150 किलो और 18.200 किलो कुल 54.450 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। मामले में हिम्मत सिंह बोरा (36) निवासी वार्ड नं0-9 प्राइमरी स्कूल के पास दुर्गापुरी, रामनगर जिला नैनीताल और भरत रावत (25) निवासी नई बस्ती पुछड़ी, रामनगर जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया।
मामले में थाना देघाट में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। एसएसपी ने देघाट पुलिस टीम को 1,000 रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देघाट अजेंद्र प्रसाद, अपर उप निरीक्षक गंगा प्रसाद, हेड कांस्टेबल करुण मिश्रा, कांस्टेबल, उपेंद्र सिंह, नीरज बिष्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
Trending Videos