{"_id":"69f78cb4941a7bc4bc07ce2d","slug":"uma-bharti-celebrated-her-67th-birthday-at-dol-ashram-almora-news-c-232-1-alm1019-142936-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: डोल आश्रम में मनाया उमा भारती ने अपना 67वां जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: डोल आश्रम में मनाया उमा भारती ने अपना 67वां जन्मदिन
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भाजपा की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने रविवार को अपना 67वां जन्मदिन डोल आश्रम में सादगी और आध्यात्मिक माहौल के बीच मनाया। इस मौके पर आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना और ध्यान का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने डोल आश्रम में स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना कर आध्यात्मिक दिनचर्या निभाई। आश्रम के संस्थापक कल्याण दास महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और श्रीयंत्र के समक्ष ध्यान साधना की। साथ ही विष्णु मंदिर में वैदिक विधि-विधान से पूजा भी की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और आश्रम से जुड़े लोगों से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। लोगों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
रविवार को क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए लिखा कि वह सभी लोगों के हित के लिए जन्मी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लगातार बारिश और बिजली कड़कने के कारण फोन पर बातचीत करना मुश्किल हो रहा है, इसलिए लोग उन्हें संदेश और व्हाट्सएप के माध्यम से शुभकामनाएं भेजें।
आश्रम प्रबंधन के अनुसार उमा भारती पहली बार 18 अप्रैल को डोल आश्रम पहुंची थीं और 22 अप्रैल तक वहां रहीं। इस दौरान उन्होंने नियमित रूप से बाबा कल्याण दास जी के दर्शन और श्रीयंत्र में ध्यान किया। इसके बाद वह 29 अप्रैल को फिर आश्रम लौटीं और 1 मई को आयोजित श्री पीठम स्थापना महोत्सव में भी हिस्सा लिया।
Trending Videos