सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Various organizations took out a procession and demonstrated against violence against women.

Almora News: महिला हिंसा के विरोध में विभिन्न संगठनों ने निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Various organizations took out a procession and demonstrated against violence against women.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महिला हिंसा के खिलाफ सहित अन्य मुद्दों पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। बाजार में जुलूस निकाल कर विरोध जताया।
Trending Videos


इस मौैके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि युद्ध नहीं रोजगार और हर हाथ को काम चाहिए। उन्होंने सरकार से श्रम संहिताओं को वापस लेने की मांग की। कहा कि पूर्व में हासिल श्रम कानूनों को बहाल करने के साथ ही मनरेगा को पुनः लागू कर 200 दिन का रोजगार कर बजट बढ़ाया जाए। रसोई गैस में बड़े दाम वापस लिए जाए। महंगाई पर रोक लगाई जाए। नीति निर्धारण में महिलाओं की भागेदारी के लिए 27 सालों से निष्क्रिय महिला आरक्षण बिल पास किया जाय। आशा, आंगनबाड़ी, भोजन माता के मानदेय को बढ़ाया जाए। देश समेत उत्तराखंड में महिलाओं, बच्चियों के साथ बढ़ते यौन शोषण की बढ़ती घटनाओं को रोकने के साथ ही महिला सुरक्षा कानूनों और एजेंसियों को सक्रिय करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




जुलूस और प्रदर्शन में ये रहे शामिल

प्रदर्शन और जुलूस में प्रदेश अध्यक्ष सुनीता पांडे, जिला कोषाध्यक्ष राधा नेगी, आशा भारती, सरस्वती, जया पांडे, ऋतु तिवारी, विजयलक्ष्मी, आरपी जोशी, आनंदी मेहरा, जानकी देवी, शांति टम्टा, सरोजनी, हंसी देवी, गीता जोशी, लक्ष्मी वर्मा, हेमा अधिकारी, कमला जोशी, देवकी बिष्ट, सरोजनी, प्रभा नेगी, यूसुफ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed