सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers are angry over the non-construction of the Sukna-Pabya motor road.

Almora News: सुकना–पभ्या मोटर मार्ग का निर्माण न होने से ग्रामीणों में आक्रोश

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 24 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers are angry over the non-construction of the Sukna-Pabya motor road.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विकासखंड भैंसियाछाना के पभ्या के ग्रामीणों ने सुकना–पभ्या मोटर मार्ग का निर्माण एक दशक बाद भी न होने पर नाराजगी जताई है। बीते 10 मार्च को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 15 दिनों के भीतर कार्य शुरू कराने की मांग की थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग पूरी न होने पर सात अप्रैल को चक्का जाम करने का ऐलान किया।
Trending Videos

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2010 से लगातार सड़क निर्माण की मांग की जा रही है और इस संबंध में कई बार संबंधित विभागों और प्रशासन को लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि सुकना से पभ्या तक लगभग 3.5 किमी मोटर मार्ग के लिए पिलर लगाए जा चुके हैं तथा पेड़ों की गणना की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, फिर भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। पभ्या आज भी मुख्य सड़क से करीब नौ किमी दूर स्थित है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे अल्मोड़ा–बेरीनाग मुख्य मोटर मार्ग एनएच 309 ए के सेराघाट क्षेत्र में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम करेंगे। वहां प्रधान जानकी देवी मेहता, पूर्व प्रधान गोपाल दत्त पांडेय, देवेंद्र चम्याल, ख्याली दत्त भट्ट, हरीश भट्ट, शेखर जोशी, गिरीश जोशी, मोहन चंद्र जोशी, लीलाधर जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed