सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Interpretation Centre to be built in Soni Binsar, tourists will learn about the world of birds through 3D tech

Almora: पंछियों की चहचहाहट से उसकी प्रजाति का पता लगा सकेंगे पर्यटक, आधुनिक इंटरप्रिटेशन सेंटर होगा स्थापित

संजय नयाल Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 25 Mar 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार

सोनी बिनसर में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इंटरप्रिटेशन सेंटर और ट्रेकिंग रूट विकसित करने की योजना तैयार की गई है जिससे पर्यटकों को पक्षियों की दुनिया का अनोखा अनुभव मिल सकेगा।

Interpretation Centre to be built in Soni Binsar, tourists will learn about the world of birds through 3D tech
पक्षी - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

अल्मोड़ा की शांत वादियों में बसे सोनी बिनसर में जल्द पर्यटक यहां पाए जाने वाले पंछियों की चहचहाहट से ही उसकी प्रजाति का पता लगा सकेंगे। आधुनिक इंटरप्रिटेशन सेंटर में बैठकर पर्यटक 3डी वीडियो के जरिये पक्षियों की जीवंत दुनिया का अनुभव करेंगे। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वन विभाग ने इंटरप्रिटेशन सेंटर स्थापित करने की अनूठी योजना बनाई है।

Trending Videos

जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर सोनी बिनसर में हर वर्ष काफी संख्या में पर्यटक पहाड़ की प्राकृतिक सुंदरता को निहारने पहुंचते हैं। वन विभाग ने यहां पर्यटकों को लुभाने के लिए इंटरप्रिटेशन सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई है। योजना के अस्तित्व में आने पर पर्यटक सेंटर में 3डी वीडियो के माध्यम से पंछियों की प्रजातियों और उनका इतिहास जान सकेंगे। 3डी वीडियो में पंछियों की चहचहाट, उनके निवास, भोजन आदि के बारे में करीब से जानेंगे। बच्चों के लिए यह एक नया अनुभव होगा। इसके साथ ही ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए यहां 10 किमी ट्रेकिंग रूट भी विकसित किया जाएगा। योजना को धरातल पर उतारने के लिए विभाग ने एक करोड़ 43 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर पर्यटक ट्रेकिंग रूट से प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेंगे, वहीं इंटरप्रिटेशन सेंटर में वह पक्षियों की दुनिया के बारे में जानेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैपिंग साइट भी होंगे विकसित
वन विभाग के मुताबिक पर्यटकों के रोमांच को बढ़ाने के लिए यहां कैंपिंग साइट भी विकसित की जाएगी। इसके साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां भोजन आदि जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे यहां पर्यटन कारोबार को नए पंख लेगेंगे। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के भी अवसर पैदा होंगे।

दोनों योजनाओं के लिए 1.43 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द प्रस्ताव को स्वीकृति मिल जाएगी। इससे जिले में ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। -दीपक सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed