{"_id":"69c2d71a329ceac0a4029448","slug":"artists-sprinkled-rainbow-hues-at-the-aathu-fair-spectators-grooved-to-the-rhythm-almora-news-c-232-1-shld1002-141299-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आठूं मेले में कलाकारों ने बिखेरे इंद्रधनुषी रंग, दर्शक झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आठूं मेले में कलाकारों ने बिखेरे इंद्रधनुषी रंग, दर्शक झूमे
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
आठूं मेले में कार्यक्रम देखने पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्र का प्रसिद्ध पांच दिवसीय आठूं मेला इन दिनों पूरे शबाब पर है। मेले के तीसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सावित्री किरौला और पूर्व प्रमुख किरन बिष्ट रहीं।
मेले में क्षेत्रीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। अमन इवेंट बेतालघाट, जय मां अग्नेरी सांस्कृतिक क्लब चौखुटिया की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं मुनस्यारी से आई ईशा मर्तोलिया ने अपने भावपूर्ण नृत्य से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। संचालन जीवन सिंह नेगी, ललित टडियाल और वीरेंद्र बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। वहां राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, संजय माहेश्वरी, दिनेश मनराल, नागाड़ की प्रधान भावना, आनंद किरौला, चंदन सिंह बिष्ट, भोपाल सिंह, गोपाल गिरी, पूर्व प्रमुख मीना कांडपाल, लीला जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन