सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Waiting for a road for 10 years, now a warning of road blockade in Seraghat

Almora News: 10 साल से सड़क का इंतजार, अब सेराघाट में चक्का जाम की चेतावनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Waiting for a road for 10 years, now a warning of road blockade in Seraghat
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भैंसियाछाना विकासखंड के पभ्या गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि सूकना से पभ्या तक करीब 3.5 किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण पिछले 10 वर्षों से लंबित पड़ा है, जिससे गांव के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि अब तक उन्होंने हमेशा प्रशासन का सहयोग किया है और कभी भी धरना-प्रदर्शन का रास्ता नहीं अपनाया। लेकिन उनकी इस सहनशीलता को प्रशासन ने कमजोरी समझ लिया है। ग्रामीणों के अनुसार गांव आज भी मुख्य सड़क से लगभग नौ किलोमीटर दूर है, जिससे दैनिक जीवन बेहद कठिन हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क सुविधा न होने के कारण उन्हें कई गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ता है। जंगली जानवरों के हमले, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं तक समय पर न पहुंच पाना और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में होने वाली दिक्कतें कई बार जानलेवा साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हर साल गांव के लोग इन समस्याओं के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 15 दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो गांव के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी मिलकर अल्मोड़ा-बेरीनाग मुख्य मोटर मार्ग एनएच-309ए पर सेराघाट में अनिश्चितकालीन चक्का जाम और धरना देंगे। ज्ञापन में विजय कुमार, कुंती, मोहनी देबी, सुन्नी देनी, मनीषा, आशा देवो, चंपा देवी, गंगा देवी, विशन जोशी, पूनम आर्या, गीता देबी, दिव्या जोशी, लीलावती, गौरव, खोमानन्द जोशी, प्रकाश जोशी, भगवती देवी, बसंत जोशी, खष्टी पांडे, भावना जोशी, गीता देवी, गंगा देवी, रंजना जोशी, दीपक जोशी, राम दत्त, चंपा देवी, मनोज चन्द्र, गोपाल दत्त, पुष्पा देवी, चन्द्रशेखर, दीपा जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed