सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   108 ambulance broke down midway, patient writhed in pain

Bageshwar News: बीच रास्ते हांफ गई 108 एंबुलेंस, तड़पता रहा मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 24 May 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
108 ambulance broke down midway, patient writhed in pain
विज्ञापन
बागेश्वर। पहाड़ में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाली एक बार फिर उजागर हुई है। जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किए गए एक गंभीर मरीज को ले जा रही एंबुलेंस गरुड़ पहुंचने से ठीक पहले बीच रास्ते में ही खराब होकर खड़ी हो गई। गाड़ी हांफने की वजह से मरीज तड़पता रहा और तीमारदार बेबसी में प्रशासन को कोसते हुए परेशान होते रहे।
Trending Videos

कपकोट के फरसाली निवासी मंगल राम (44) पुत्र कालू राम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों उन्हें सीएचसी कपकोट लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च स्तरीय इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर मरीज को 108 आपातकालीन सेवा के वाहन से अल्मोड़ा के लिए रवाना किया गया। एंबुलेंस गरुड़ क्षेत्र के पास पहुंची ही थी कि उसमें अचानक तकनीकी खराबी आ गई और गाड़ी सड़क पर खड़ी हो गई। अचानक एंबुलेंस खराब होने से तीमारदारों के हाथ-पांव फूल गए। बीमार मंगल राम गाड़ी के भीतर ही दर्द से तड़पते रहे, तीमारदारों ने आरोप लगाया कि समय पर गाड़ियों की सर्विसिंग न होने और खटारा वाहनों को रूट पर दौड़ाने के कारण मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बीच राह में करीब आधा घंटा फंसे रहने के बाद विभागीय स्तर पर दूसरी गाड़ी की व्यवस्था की जा सकी, जिसके बाद मरीज आगे रवाना हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


...कोट
गरुड़ के समीप एंबुलेंस वाहन में अचानक कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण गाड़ी को रोकना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सीएचसी बैजनाथ से दूसरी एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया और मरीज को बिना समय गंवाए हायर सेंटर के लिए सुरक्षित रवाना कर दिया गया। - कमल शर्मा, जिला प्रभारी, 108 एंबुलेंस सेवा, बागेश्वर
विज्ञापन


.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed