सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Access of tourists to the mountains is becoming employment-oriented.

Bageshwar News: पहाड़ाें में सैलानियों की पहुंच बन रही रोजगारपरक

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 24 May 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Access of tourists to the mountains is becoming employment-oriented.
विज्ञापन
बागेश्वर। गर्मी का मौसम आते ही मैदानी इलाकों के पर्यटक पहाड़ो का रुख करने लगे हैं। कपकोट में शामा क्षेत्र के लोग पुराने घरों को होम स्टे बनाकर रोजगार को नया आयाम दे रहे हैं। होम स्टे में ठहरने के लिए पहुंच रहे पर्यटकों से स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है।

पर्यटन सीजन में देश-विदेश से सैर करने पहुंच रहे सैलानियों को पारंपरिक शैली के घर काफी आकर्षित कर रहे हैं। अभी तक महाराष्ट्र, गुजरात, नोएडा, दिल्ली और गढ़वाल से पर्यटक पहुंचे हैं। सैलानी गांव में उत्पादित दालें, हरी सब्जियां, हस्तशिल्प आदि को भी काफी पसंद कर रहे है। गांव में सैलानियों की आमद से क्षेत्रीय दुकानदारों और युवाओं को रोजगार मिल रहा है। होम स्टे संचालकों ने बताया कि गांव में पांच लोगों ने होम स्टे बनाए हैं। सैलानी भट्ट के डुबके, झोली भात, भांग की चटनी, मडुवे की रोटी, पहाड़ी घी आदि खूब पसंद करते हैं। भोजन तैयार करने में लगे युवकों के लिए यह रोजगार का साधन बन रहा है। इसके अतिरिक्त पर्यटकों को गाइड करने और सामान ले जाने वाले पोर्टरों की भी आमदनी हो रही है। क्षेत्र में पहुंचे पर्यटकों को जिला मुख्यालय या अन्य जगह यामायात के लिए प्रयुक्त वाहन के चालकों को भी इसका लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
हमारे यहां शहरों के अलावा स्थानीय लोग भी आते हैं। यहां उत्पादित हरी सब्जियों को खरीदते हैं। हम कई साल पुराने घरों को नए तरीके से तैयार कर रहे हैं। सीजन की शुरुआत में ही काफी पर्यटक यहां पहुंच गए हैं। इससे गांव के युवक भी अच्छा कर रोजगार कर रहे हैं। - धीरज सिंह कोरंगा, होम स्टे संचालक
विज्ञापन
Trending Videos


कोट
कुछ समय पहले ही होमस्टे का काम शुरू किया था। अभी तक कई लोग यहां पहुंच चुके हैं। अब हमें सब्जी बेचने कहीं जाना नहीं पड़ता है। खेतों से उत्पादित खाद्य की यहीं खपत हो जाती है। इससे हमारे पहाड़ों के उत्पाद को बढ़ावा भी मिल रहा है। - राजेंद्र कोरंगा, होम स्टे संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed