सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Roadways system crippled due to shortage of drivers and conductors

Bageshwar News: चालक-परिचालकों की कमी से चरमराई रोडवेज की व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 24 May 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Roadways system crippled due to shortage of drivers and conductors
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के रोडवेज डिपो में लंबे समय से चल रही चालक और परिचालकों की भारी कमी का खामियाजा अब सीधे तौर पर आम मुसाफिरों को भुगतना पड़ रहा है। बीते शनिवार को दिल्ली-मुनस्यारी बस में हुई मारपीट की घटना के बाद डिपो में कर्मचारियों की कमी से उपजी बदहाली की पोल पूरी तरह खुल गई है। स्टेशन पर अतिरिक्त चालक-परिचालक की व्यवस्था न होने के कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को चिलचिलाती धूप में घंटों इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
Trending Videos

दिल्ली-मुनस्यारी रूट की बस के परिचालक के साथ बीच रास्ते में मारपीट हुई और चालक-परिचालक कार्रवाई के लिए कोतवाली चले गए, तो डिपो प्रबंधन के पास बैकअप के तौर पर कोई अतिरिक्त स्टाफ मौजूद नहीं था। इस वजह से पूरी समय सारणी बिगड़ गई और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। यदि डिपो में पर्याप्त स्टाफ होता, तो ड्यूटी बदलकर बस को समय पर रवाना किया जा सकता था। जिले में चालक-परिचालकों की यह लगातार बनी कमी भविष्य में भी यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


......कोट
डिपो में चालक और परिचालकों की कमी बनी हुई है। शनिवार को हुई घटना के दौरान अतिरिक्त स्टाफ न होने से यात्रियों को जो असुविधा हुई, उसकी रिपोर्ट तैयार की गई है। जिले में स्टाफ की कमी और नए चालकों-परिचालकों की तैनाती की आवश्यकता के संबंध में मुख्यालय को पहले ही विस्तार से अवगत कराया जा चुका है। - धर्मांनंद जोशी, प्रभारी एआरएम रोडवेज डिपो
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed