सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Forest fire reached the populated area, fire department brought it under control.

Bageshwar News: आबादी तक पहुंची जंगल की आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 24 May 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Forest fire reached the populated area, fire department brought it under control.
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। वज्यूला रोड पर ग्राम चौफला के समीप शनिवार को जंगल की भीषण आग अचानक बेकाबू होकर आबादी वाले इलाके तक पहुंच गई। लपटों को एक घर की तरफ बढ़ता देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन सेवा केंद्र बैजनाथ की टीम ने आग पर काबू पाया । संवाद
Trending Videos

मिली जानकारी के अनुसार फायर स्टेशन गरुड़ को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि चौफला गांव के पास चीड़ के जंगल से उठी आग आबादी की तरफ बढ़ रही है और एक मकान इसकी जद में आने वाला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फायर यूनिट गरुड़ से दो फायर टेंडर तुरंत मौके के लिए रवाना किए गए। कर्मियों ने बिना समय गंवाए पानी की पंपिंग शुरू की और कड़े संघर्ष के बाद लपटों को घर के भीतर दाखिल होने से रोका। टीम ने पानी की बौछार करने के साथ ही पारंपरिक तरीके से आग को चारों तरफ से घेरकर पूर्ण रूप से शांत किया। जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि या माल का नुकसान नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed