{"_id":"6995ffa30016cf9697091092","slug":"32-complaints-were-registered-in-the-jan-jan-ki-sarkar-camp-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-122456-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जन-जन की सरकार शिविर में दर्ज हुईं 32 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जन-जन की सरकार शिविर में दर्ज हुईं 32 शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को नगर के नुमाइशखेत मैदान में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दर्ज 32 शिकायतों में से अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शिविर में कुल 225 लाभार्थियों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।
स्वास्थ्य, समाज कल्याण और कृषि विभाग के काउंटरों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखी गईं, जहां उन्हें प्रमाण-पत्र और विभागीय परामर्श उपलब्ध कराए गए। डीएम कोंडे ने शिविर के दौरान विभागीय स्टालों का निरीक्षण करते हुए स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वहां पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, डीडीओ संगीता आर्या रहीं।
Trending Videos