फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A case has been registered for defaming a woman by making a video viral on social media in bageshwar

बागेश्वर: महिला के चरित्र पर लगाया लांछन, सोशल मीडिया पर फैलाया भ्रामक वीडियो; आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 01 Aug 2026 10:59 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: Heera Updated Sat, 01 Aug 2026 10:59 AM IST
सार

बागेश्वर में सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो प्रसारित कर एक महिला के चरित्र पर लांछन लगाने और उसका नाम जनप्रतिनिधि से जोड़कर बदनाम करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी जगदीश गोस्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A case has been registered for defaming a woman by making a video viral on social media in bageshwar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बागेश्वर में सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो प्रसारित कर एक महिला के चरित्र पर लांछन लगाने और उसे बदनाम करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्षेत्र की एक महिला ने थाना कपकोट में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जगदीश गोस्वामी निवासी मानीखेत सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित कर रहा है, जिसमें उनके चरित्र पर लांछन लगाते हुए उनका नाम स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ जोड़ा जा रहा है। इससे वह मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित हो रही हैं और समाज में उनकी छवि धूमिल की जा रही है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति इससे पूर्व भी अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्हें बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो और पोस्ट प्रसारित कर चुका है।
विज्ञापन


एसओ पीएस नगरकोटी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ महिला को अपमानित करने और अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed