फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Helicopter service from Mela Dungri resumes on sixth day

Bageshwar News: मेला डुंगरी से हेलीसेवा छठे दिन सुचारू

Fri, 31 Jul 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 31 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Helicopter service from Mela Dungri resumes on sixth day
गरुड़(बागेश्वर)। खराब मौसम के चलते मेलाडुंगरी से संचालित होने वाली हेली सेवा लगातार पांच दिनों तक प्रभावित रहने के बाद आखिरकार छठे दिन सुचारू हो गई है। शुक्रवार को हल्द्वानी और देहरादून से हेलीकॉप्टर सुरक्षित मेला डुंगरी हेलीपैड पहुंचे, जिसके बाद यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। बीते रविवार से हेलीसेवा बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। शुक्रवार को मौसम खुला तो हेलीसेवा भी सुचारू हो गई। लंबी दूरी की यात्रा करने करने वालों और आपातकालीन स्थिति के लोगों को इसका लाभ मिला। एसडीएम वैभव कांडपाल ने बताया कि हेलीसेव मौसम खराब होने से रूकी थी। मौसम सही रहा तो सेवा नियमित चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed