{"_id":"6a6ce5cbb03ca70c070de994","slug":"married-woman-accuses-father-in-law-of-molestation-and-attempted-rape-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-126946-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: विवाहिता ने ससुर पर लगाया छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: विवाहिता ने ससुर पर लगाया छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
Fri, 31 Jul 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुर पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने ससुर पर छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास करने का भी गंभीर आरोप दर्ज कराया है। इस संवेदनशील मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रकरण को अग्रिम विवेचना के लिए पिथौरागढ़ पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 जुलाई को रवाईंखाल निवासी एक विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर सौंपी। तहरीर में बताया गया कि उनके पति विनय जोशी और ससुर महेश चंद्र जोशी निवासी ग्राम टकौरा, पिथौरागढ़ लंबे समय से उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान ससुर ने उनके साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म का प्रयास भी किया। शिकायत के आधार पर कोतवाली में दोनों आरोपियों के विरुद्ध महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने, दुष्कर्म का प्रयास, आपराधिक बल प्रयोग, पीछा करने, आपराधिक धमकी देने और पति या उसके रिश्तेदारों की ओर से क्रूरता बरतने से संबंधित गंभीर अपराधों के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।
......कोट
तहरीर के आधार पर कोतवाली में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटना से संबंधित क्षेत्र पिथौरागढ़ जिले में आने के कारण, विधिक प्रक्रिया का पूरी तरह पालन करते हुए इस प्रकरण को अग्रिम विवेचना और आवश्यक कार्रवाई के लिए पिथौरागढ़ पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
....जितेंद्र मेहरा, एसपी बागेश्वर