{"_id":"6ade52c317255a9fae098608","slug":"a-grand-procession-will-be-held-in-garud-on-monday-featuring-attractive-tableaux-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-128980-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गरुड़ में सोमवार को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, सजेगी आकर्षक झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गरुड़ में सोमवार को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, सजेगी आकर्षक झांकियां
Mon, 26 Oct 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर सोमवार को गरुड़ में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वाल्मीकि समुदाय के पर्यावरण मित्रों के तत्वावधान में आयोजित यह शोभायात्रा सुबह 11 बजे पंचास तिराहे से आरंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए बैजनाथ तिराहे तक पहुंचेगी। पर्व को लेकर स्थानीय लोगों और समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और मां काली के स्वरूपों के साथ ही विभिन्न सजीव और आकर्षक धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवम वाल्मीकि ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। संवाद