सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A young man from Chirag was found in critical condition on the roadside and was admitted to the district hospital.

Bageshwar News: सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला चिड़ग का युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
A young man from Chirag was found in critical condition on the roadside and was admitted to the district hospital.
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के चिड़ंग निवासी एक युवक सुबह सड़क किनारे लहूलुहान और गंभीर अवस्था में पड़ा मिला। रात भर लापता रहने के बाद युवक के इस हाल में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

जिले के चिड़ंग निवासी मनोज सिंह (40) शुक्रवार को अपने एक साथी के साथ किसी काम से जिला मुख्यालय आया था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार वालों ने रात में ही उसकी काफी खोजबीन की और जान-पहचान वालों से संपर्क साधा, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने मनोज को चिड़ंग क्षेत्र में ही सड़क किनारे अचेत और गंभीर हालत में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। घायल के पिता जगदीश सिंह चौहान ने बताया कि रात भर बेटे के घर न लौटने से पूरा परिवार बेहद परेशान था और सुबह उसके इस हाल में मिलने की खबर आई। जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. मेधा ने बताया कि मरीज के गले पर चोट के गंभीर निशान हैं। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर चौबीस घंटे की निगरानी में रख दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed