{"_id":"69b1abcc3d00e5331f077364","slug":"after-the-leopard-threat-alertness-was-maintained-anider-and-trap-cameras-were-installed-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-123023-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: तेंदुए की धमक के बाद मुस्तैदी, एनाइडर और ट्रैप कैमरे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: तेंदुए की धमक के बाद मुस्तैदी, एनाइडर और ट्रैप कैमरे लगाए
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के टीटबाजार और राजसेरा में लगातार तेंदुआ दिखने के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। तेंदुए पर निगरानी के लिए विभाग ने टीट बाजार में ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं। वन्यजीव को आबादी से दूर करने के लिए अलार्म डिवाइस एनाइडर मशीन भी लगाई गई है।
टीट बाजार में एक महीने से भी अधिक समय से तेंदुए के दिखने की घटनाएं सामने आ रही हैं। राजसेरा में पिछले दो दिन से लगातार तेंदुआ दिख रहा था। सोमवार को सेरे में घास काटने आई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। मंगलवार की देर शाम भी लोगों ने तेंदुए को देखा। वन्यजीव की लगातार बढ़ रही धमक और क्षेत्रवासियों के आक्रोश के बाद वन विभाग सक्रिय हुआ। रेंजर एमएस गुंसाई के निर्देश पर बुधवार को न दरोगा नवल भंडारी, अनुराधा जोशी, वन आरक्षी भवान सिंह, चंदन कुमार, फायर वाचर सुरेश सिंह ने टीट बाजार में विभिन्न स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगाए। तेंदुए के संभावित रास्तों पर एनाइडर मशीन भी लगाए गए। रेंजर गुंसाई ने बताया कि क्षेत्र में लगातार मिल रही तेंदुए की मौजूदगी की सूचनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। टीम नियमित रूप से गश्त कर लोगों को जागरूक कर रही है।
-- -- -- -
वनकर्मियों ने की गश्त, झाड़ियों का भी किया कटान
बागेश्वर। नारायणदेव वार्ड के प्राथमिक विद्यालय पालनीकोट के आसपास तेंदुआ दिखने की घटना बढ़ने के बाद वन विभाग सक्रिय हुआ है। वनकर्मियों ने क्षेत्र में गश्त की और स्कूल के आसपास उगी झाड़ियां भी काटकर सफा कीं।
विद्यालय के आसपास पिछले 10 दिनों से दिनदहाड़े तेंदुआ दिख रहा था। दोपहर के समय तेंदुए की गुर्राहट सुनाई देते ही अभिभावक बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंच जाते। कई बार समय से पूर्व स्कूल में छुट्टी करनी पड़ रही थी। अभिभावकों और शिक्षकों की ओर से वन विभाग से दहशत से निजात दिलाने की मांग की गई थी। अमर उजाला ने भी प्रमुखता से समस्या को प्रकाशित किया। रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि वन कर्मचारियों ने विद्यालय में जाकर क्षेत्र में गश्त की। झाड़ियों को काटकर सफाई की गई। शिक्षकों को सतर्क रहने को कहा। अभिभावकों से बच्चों को अकेले नहीं छोड़ने की अपील की गई। संवाद