सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   An emotional reunion between father and son after eight years in Bareilly; the Manosamarpan team revives lost hope.

Bageshwar News: बरेली में आठ साल बाद हुआ बाप-बेटे का भावुक मिलन, मनोसमर्पण टीम ने जगाई बुझी हुई आस

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 12 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
An emotional reunion between father and son after eight years in Bareilly; the Manosamarpan team revives lost hope.
बागेश्वर। कहते हैं कि अगर उम्मीद जिंदा हो तो कुदरत भी मिलाने का कोई न कोई रास्ता ढूंढ निकालती है। ऐसा ही एक चमत्कारिक और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले से पिछले आठ साल से लापता एक मानसिक बीमार व्यक्ति को बरेली की मनोसमर्पण टीम ने उपचार के बाद उनके परिवार से मिला दिया है। पिता को सही-सलामत वापस पाकर परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के रीमा थाना क्षेत्र के जुनायल गांव निवासी दीपक चंद्र जोशी साल 2018 में अपनी मानसिक बीमारी के चलते अचानक घर से कहीं लापता हो गए थे। परिजनों ने उन्हें ढूंढने के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। वक्त बीतने के साथ थक-हारकर परिजनों ने भी उनके वापस लौटने की उम्मीद छोड़ दी थी। बीते 24 अप्रैल को दीपक चंद्र जोशी बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में लावारिस हालत में घूमते हुए मिले। बरेली पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू कर मनोसमर्पण सेवा संस्थान में दाखिल करा दिया।
विज्ञापन

संस्था के संस्थापक और मनोविज्ञानी डॉ.शैलेश शर्मा ने बताया कि संस्था की ओर से उन्हें त्वरित चिकित्सा उपचार के साथ मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराई गई। इससे उनकी स्थिति में सुधार हुआ और उन्होंने अपने घर का पता बताया। अपने पिता को वापस लेने बरेली पहुंचे उनके बेटे भवानी शंकर ने बताया कि वे दो भाई और एक बहन हैं। उन्होंने कई वर्षों तक अपने पिता की हर जगह तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि मनोसमर्पण संस्था ने उनके खोए हुए पिता को वापस मिलाकर उनके परिवार को नई जिंदगी दी है। इसके लिए वे जीवनभर संस्था के आभारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed