{"_id":"69dbe25524b100dff90cba74","slug":"ayartoli-forest-blazes-causing-panic-in-the-area-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-123976-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अयारतोली के जंगल धधके, क्षेत्र में मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अयारतोली के जंगल धधके, क्षेत्र में मची अफरा तफरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। अयारतोली वन पंचायत के जंगलों में अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों की तत्परता और वन विभाग व फायर सर्विस की संयुक्त टीम की कड़ी मशक्कत से कई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
रविवार को अयारतोली के जंगल से धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही रेंजर प्रदीप कांडपाल के नेतृत्व में वन विभाग की टीम और फायर सर्विस के जवान मौके पर पहुंचे। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो गया था, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर आग को आबादी वाले क्षेत्र और घने जंगल की ओर फैलने से रोक दिया। टीम ने ग्रामीणों से वनों को बचाने के लिए सहयोग की अपील की। संवाद
Trending Videos