सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Maha Tapasya continued on the 21st day in Kanda.

Bageshwar News: कांडा में 21वें दिन भी जारी रही महा तपस्या

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 12 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Maha Tapasya continued on the 21st day in Kanda.
विज्ञापन
कांडा(बागेश्वर)। कांडा को पृथक विकास खंड बनाने के लिए चल रही महा तपस्या जारी है। क्रमिक अनशन के 21वें दिन क्षेत्रवासियों को यूकेडी का समर्थन मिला। भाष्कर जोशी और बबलू कांडपाल ने महातपस्या जारी रखी। मांग पूरी हाेने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी है।
Trending Videos

कांडा कमस्यार विकासखंड संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोविंद भंडारी ने बताया कि कई दिनों से चल रहे क्रमिक अनशन में शासन-प्रशासन ने अभी तक सुध नहीं ली है। कांडा के लोगों को अपने कामों के लिए जिला मुख्यालय दौड़ लगानी पड़ती है। पंचायत समेत किसी भी चुनावों में सरकार का समर्थन नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक दीवान सिंह धपोला ने कहा कि जब तक विकास बनाने की स्वीकृति मुख्यमंत्री से लिखित में नहीं मिलेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहां उपाध्यक्ष हीरा सिंह कर्म्याल, सहकोषाध्यक्ष बंशीधर कांडपाल, दरपान सिंह धपोला, महिला उपाध्यक्ष गोपा धपोला, सविता नगरकोटी, ज्योति कांडपाल, गिरीश चंद्र जोशी, प्रदीप तिवारी, आनंद धपोला आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed