सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand for legal action against use of abusive language

Bageshwar News: अभद्र भाषा के प्रयोग पर कानूनी कार्रवाई की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demand for legal action against use of abusive language
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति और जनमानस के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उत्तराखंड क्रांति दल के जिला पदाधिकारियों ने गायक पर मंच से अभद्र भाषा का प्रयोग करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायती पत्र सौंपकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

रविवार को उक्रांद के जिलाध्यक्ष मनोज जोशी के नेतृत्व में पुलिस को दिए गए पत्र में कार्यकर्ताओं ने देहरादून स्थित डीएवी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गायक मासूम शर्मा ने कई गणमान्य नेताओं और भारी भीड़ की मौजूदगी में मंच से उत्तराखंड के लोगों के लिए बेहद अभद्र भाषा और गाली-गलौज का प्रयोग किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही लोगों में भारी रोष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देवभूमि के लोगों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उक्त गायक के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed