सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Before the heat of summer, preparations for cooling began in the wards of the district hospital.

Bageshwar News: गर्मी की तपिश से पहले जिला अस्पताल के वार्डों में शुरू हुई कूलिंग की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Before the heat of summer, preparations for cooling began in the wards of the district hospital.
विज्ञापन
बागेश्वर। गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले जिला अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को राहत देने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। अस्पताल के भीतर तापमान को नियंत्रित रखने और वार्डों में भर्ती मरीजों को उमस और गर्मी से बचाने के लिए कूलिंग सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि गर्मी के दौरान मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
Trending Videos

जिला अस्पताल परिसर में कुल 42 एयर कंडिशनर लगे हुए हैं जो विभिन्न वार्डों और संवेदनशील यूनिट्स में कूलिंग का काम करते हैं। इन दिनों अस्पताल प्रशासन ने इन सभी एसी की सफाई और सर्विसिंग का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। तकनीकी टीम ने तीन खराब पड़े एसी की मरम्मत की। जनरल वार्डों और ओपीडी गैलरी में लगे पंखों की भी जांच की जा रही है। अस्पताल परिसर में तीन नए वाटर प्यूरिफायर लगाए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जल संस्थान के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और प्यूरिफायर के लगने से लोगों को स्वच्छ पानी के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


..........कोट
गर्मियों में ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है ऐसे में सुविधाओं को पहले से ही अपडेट किया जा रहा है ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके और मरीजों को राहत मिले। -डॉ. तपन कुमार शर्मा, सीएमएस जिला अस्पताल बागेश्वर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed