{"_id":"69cabd8a917fadffab034cb4","slug":"the-traffic-jam-from-garuda-bazaar-to-baijnath-increased-the-problems-of-the-people-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-123594-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गरुड़ बाजार से बैजनाथ तक जाम ने बढ़ाई लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गरुड़ बाजार से बैजनाथ तक जाम ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर क्षेत्र में जाम की समस्या बढ़ रही है। गरुड़ बाजार से बैजनाथ तक आए दिन जाम लग रहा है। यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को भी नगर में कई बार जाम के हालात बने। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े वाहन, वाहनों का बढ़ता दबाव और पर्याप्त ट्रैफिक व्यवस्था का अभाव जाम का मुख्य कारण बन रहा है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता डीके जोशी ने कहा कि गरुड़ से बैजनाथ मार्ग पर रोजाना लगने वाला जाम स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटक भी प्रभावित हो रहे हैं।
यातायात व्यवस्था के दुरुस्त नहीं होने से बाहर से आने वालों में क्षेत्र की विपरीत छवि प्रस्तुत हो रही है। कहा कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले पर्यटन सीजन में समस्या अधिक गंभीर हो सकती है।
कोतवाल केएस बिष्ट ने बताया कि यातायात नियंत्रण के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
Trending Videos