{"_id":"69ca6138beb24934d60caa3f","slug":"video-shri-ram-katha-begins-in-jowlkande-village-of-bageshwar-women-take-out-a-grand-kalash-yatra-in-the-city-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: जौलकांडे गांव में श्रीराम कथा का शुभारंभ, महिलाओं ने नगर में निकाली भव्य कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: जौलकांडे गांव में श्रीराम कथा का शुभारंभ, महिलाओं ने नगर में निकाली भव्य कलश यात्रा
गायत्री जोशी
Updated Mon, 30 Mar 2026 05:10 PM IST
Link Copied
बागेश्वर के जौलकांडे गांव के हरज्यू मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन शुरू हो गया है। कथा शुभारंभ से पूर्व गांव की महिलाओं ने जिला मुख्यालय में भव्य कलश यात्रा निकाली। अयोध्या से आए कथाकार सर्वेश महाराज ने श्रद्धालुओं को गोस्वामी तुलसीदास रचित श्री रामचरितमानस के माध्यम से भगवान की महिमा सुना रहे हैं। सोमवार की सुबह महिलाएं पारंपरिक परिधान में मंदिर में एकत्र हुईं। यहां से कलश यात्रा जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुई। वाहन से नदीगांव तक आने के बाद पैदल यात्रा बाजार से होकर सरयू तट पर पहुंची। महिलाओं ने कलश में जल लेकर बागनाथ मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद यात्रा वापस गांव पहुंची। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर कथा का श्रीगणेश किया गया। मुख्य यजमान कैलाश शर्मा और उनकी धर्मपत्नी शशि प्रभा शर्मा ने पूजा संपन्न कराई। पूर्व ग्राम प्रधान दर्वान सिंह बिष्ट ने बताया कि सात दिवसीय श्रीराम कथा के दौरान भजन-कीर्तन भी किए जाएंगे। छह अप्रैल को भंडारे के साथ कथा का पारायण किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान संजीव कुमार, महेश शर्मा, पूरन शर्मा, दुर्गा देवी, नीमा बलसूनी, प्रेमा बिष्ट, सरस्वती तिवारी, दुर्गा देवी, नरेश उप्रेती, दास मोहन राम, बसंत राम, कमल राम आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।