{"_id":"69ca60d21c340f44570ded26","slug":"video-ukd-in-bageshwar-stresses-on-strategy-for-2027-assembly-elections-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में यूकेडी की बैठक, विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति पर जोर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में यूकेडी की बैठक, विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति पर जोर दिया
गायत्री जोशी
Updated Mon, 30 Mar 2026 05:08 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में उत्तराखंड क्रांति दल की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अभी से रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया। इस दौरान चार लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। रविवार को नगर के एक निजी होटल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने कहा कि जिले की दोनों सीटों पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। पूर्व सैनिकों, युवाओं और मातृशक्ति का जिस प्रकार दल को समर्थन मिल रहा है, उससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सलाहकार समिति के सदस्य भुवन कांडपाल ने कहा कि राष्ट्रीय दलों की नीतियों से त्रस्त होकर जनता अब क्षेत्रीय दल की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहे अपार जनसमर्थन ने संगठन को नई ऊर्जा दी है। दल का लक्ष्य हर गांव और हर घर तक पहुंचकर उत्तराखंड के मूल मुद्दों को उठाना है। इस मौके पर संरक्षक हीरा बल्लभ भट्ट, जिला महामंत्री मनोज चौहान, वरुण चंदोला आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।