{"_id":"69cbb9597565b960f6085407","slug":"video-gas-distribution-roster-system-affected-in-bageshwar-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में गैस वितरण रोस्टर व्यवस्था प्रभावित, संघर्ष वाहिनी ने वितरण प्रणाली में सुधार की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में गैस वितरण रोस्टर व्यवस्था प्रभावित, संघर्ष वाहिनी ने वितरण प्रणाली में सुधार की मांग की
गायत्री जोशी
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:38 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में जिला मुख्यालय में घरेलू गैस वितरण के लिए पूर्व से तय किए गए रोस्टर प्रणाली इन दिनों प्रभावित हो गई है। किसी वार्ड में दो सप्ताह तक भी सिलिंडर नहीं पहुंच रहे हैं। संघर्ष वाहिनी ने जिला पूर्ति कार्यालय में प्रदर्शन कर वितरण प्रणाली में सुधार लाने की मांग की है। सोमवार को वाहिनी के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृ़त्व में सदस्यों ने पूर्ति विभाग कार्यालय में नारेबाजी की। कहा कि पूर्व में रसोई गैस वितरण के लिए वार्डों में दिन नियत थे। अब रोस्टर गड़बड़ा गया है। नियत दिन पर संबंधित वार्ड में गैस नहीं आने से लोगों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन देकर पूर्व की वितरण प्रणाली को यथावत करने, पूर्व में विभाग को प्राप्त बुकिंग के अनुसार ही संबंधित स्पॉट पर सिलिंडर भिजवाने की मांग की। वाहिनी के सदस्यों ने शासन से जारी निर्देश के अनुसार जिले में व्यावसायिक सिलिंडरों का वितरण नहीं किए जाने पर भी रोष जताया। दो प्रतिशत के अनुसार रोजाना व्यापारियों को व्यावसायिक सिलिंडर देने की मांग की। अध्यक्ष जोशी ने कहा कि 72 घंटे में समस्याओं का निदान नहीं किय गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर यूकेडी के जिलाध्यक्ष मनोज जोाशी, अंकुर उपाध्याय, नीरज मनवाल, विनोद थापा, विजय परिहार, नवनीत बिष्ट आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।