सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bhaisudi Kutir-Nargada road not constructed even after four surveys

Bageshwar News: चार बार सर्वे के बाद भी नहीं बनी भैसूड़ी कुटीर-नरगड़ा सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bhaisudi Kutir-Nargada road not constructed even after four surveys
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के आंबेडकर गांव भैसूड़ी कुटीर और नरगड़ा के ग्रामीणों का सड़क का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। वर्ष 2016 में स्वीकृत और 2021 में सीएम की घोषणा में शामिल होने के बावजूद हिलंगगाड़ से भैसूड़ी कुटीर-नरगड़ा मोटर मार्ग आज तक नहीं बन पाया है। लोनिवि और वन विभाग ने चार बार संयुक्त सर्वे किए जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। नतीजन ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय तक आठ किलोमीटर की दुर्गम पैदल चढ़ाई नापनी पड़ रही है।
Trending Videos

ग्राम प्रधान मंजू देवी समेत स्थानीय ग्रामीणों दीक्षा राठौर, तारा सिंह, सुरेश कुमार और जगदीश सिंह ने बताया कि सड़क न होने से महिलाएं भवन निर्माण सामग्री सिर पर ढोने को मजबूर हैं। गंभीर मरीजों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाने के लिए आज भी डोली का सहारा लेना पड़ता है। पूर्व में समय पर इलाज न मिलने से चुनाव ड्यूटी पर आए एक कर्मचारी की मौत भी हो चुकी है। पिछले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने वाले ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क नहीं बनी, तो वे आगामी चुनावों में भी मतदान का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


.......कोट
क्षेत्र के हर पात्र गांव को मुख्य मार्ग और यातायात सुविधा से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। भैसूड़ी कुटीर-नरगड़ा मोटर मार्ग के निर्माण में आ रही तकनीकी और वन भूमि संबंधी बाधाओं को दूर किया जा रहा है। जल्द ही इस गांव को भी सुगम यातायात सुविधा से आच्छादित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


....सुरेश गढि़या, विधायक, कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed