सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Car falls into ditch, three-year-old child dies, two injured

Bageshwar Road Accident: खाई में गिरी कार, तीन वर्षीय मासूम की मौत; दो घायल

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 15 May 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार

बागेश्वर में आरे-द्यांगण बाईपास पर कार के गहरी खाई में गिरने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। 

Car falls into ditch, three-year-old child dies, two injured
बागेश्वर के आरे-द्यांगण बाईपास सेखाई में गिरी कार। - फोटो : स्रोत फायर सर्विस
विज्ञापन

विस्तार

बागेश्वर नगर के आरे-द्यांगण बाईपास पर एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन साल की मासूम की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Trending Videos

बृहस्पतिवार को दोपहर बाद कार संख्या यूके 05-3762 आरे से द्यांगण की तरफ जा रही थी। नीलेश्वर मंदिर के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल अनिल उपाध्याय और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। वाहन में तीन लोग सवार थे जो मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में नगर के माजियाखेत में रहते हैं। हादसे में वन आरक्षी संदीप कुमार (30) और राहुल कुमार (28) पुत्र महेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में संदीप कुमार की पुत्री पूजा (3) को पुलिस और रेस्क्यू टीम ने खाई से बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल उपाध्याय ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायलों का रेस्क्यू कर लिया गया है। मृतक बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। - मनीष शर्मा, सीओ बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed