{"_id":"6a061605431da420d80d4453","slug":"cms-emerging-sportsperson-scheme-is-attracting-teenagers-towards-sports-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-124858-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: किशोरों को खेल के प्रति आकर्षित कर रही सीएम उदीयमान खिलाड़ी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: किशोरों को खेल के प्रति आकर्षित कर रही सीएम उदीयमान खिलाड़ी योजना
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 15 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना जिले के किशोरों और उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित हो रही है। सरकार की इस प्रोत्साहन योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को एक नया मंच दिया है, आर्थिक तंगी के कारण खेल छोड़ने वाले बच्चों को पुनः मैदानों की ओर आकर्षित किया है।
योजना के तहत खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। आठ से 14 वर्ष की आयु वर्ग के इन नन्हें खिलाड़ियों के लिए यह राशि उनके पौष्टिक आहार और प्रशिक्षण में मददगार साबित हो रही है। जिले के 461 चयनित खिलाड़ियों के बैंक खातों में यह राशि डीबीटी के जरिए सीधे पहुंच रही है। अक्सर देखा गया है कि प्रतिभा होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे अच्छे जूते या खेल सामग्री नहीं खरीद पाते थे। अब इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक चयनित खिलाड़ी को साल में एक बार 10 हजार रुपये की राशि खेल किट खरीदने के लिए दी जा रही है।
इससे खिलाड़ियों को आधुनिक उपकरणों के साथ अभ्यास करने का अवसर मिल रहा है, जो भविष्य में उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगा। खेल विभाग में कोच किरन परिहार ने बताया कि जिले में कुल 900 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिसमें से 461 किशोरों को योजना का लाभ मिल रहा है।
Trending Videos