सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The kitchen budget started deteriorating due to the increase in the price of milk.

Bageshwar News: दूध के दाम बढ़ने से बिगड़ने लगा रसोई का बजट

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 15 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The kitchen budget started deteriorating due to the increase in the price of milk.
विज्ञापन
बागेश्वर। ईरान और इस्राइल युद्ध के बाद बने हालातों का असर अब खाद्य पदार्थों पर पड़ने लगा है। दुग्ध कंपनियों ने दूध की पैकेटों के दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। दो कंपनियों के दाम बढ़ाने की घोषणा ने लोगों की जेब पर असर करना शुरू कर दिया है। आने वाले समय में स्थानीय कंपनियों का दूध भी महंगा होने की आशंका से लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।
Trending Videos

देश की चर्चित दुग्ध पदार्थ बनाने वाली कंपनी में अमूल और और मदर डेयरी ने दूध में दो-दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। अमूल दूध के अलग-अलग गुणवत्ता और पैकेट के नए दाम अब 60 से 78 की बजाय 62 से 80 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। मदर डेयरी के दूध के नए दाम अब 52 से 70 की बजाय 54 से 72 रुपये तक हो गए हैं। अन्य कंपनी के दूध के दाम अभी स्थिर हैं। दूध की कीमतें बढ़ने से आने वाले दिनों में चाय, कॉफी, पनीर, दही, छाछ, घी और मावे जैसी अन्य डेयरी पदार्थों के दाम भी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पहले से महंगाई की मार झेल रहे हैं। अब दूध की कीमत बढ़ने से रसोई का बजट भी गड़बड़ा गया है। सीमित खर्च में घर चलाने की चुनौती बनी हुई है। - निर्मला जोशी, गृहिणी
कोट
खाने-पीने की चीजें तो महंगी थी ही अब दूध के दाम भी बढ़ गए हैं। घर खर्च चलाने में अधिक परेशानी होने लगी है। रोजमर्रा का सामन खरीदने से पहले चिंता होने लगती है। - नारायणी देवी, गृहिणी
कोट
पहले ही महंगाई ने परेशान किया था, अब दूध भी महंगा हो गया है। खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से अधिक दिक्कत उठानी पड़ती है। सरकार को रोजमर्रा की सामग्री को सस्ता करना चाहिए। - देवीदत्त पांडेय
कोट
दूध के दाम बढ़ने का सीधा असर लोगों के जीवन पर पड़ेगा। फिलहाल दो कंपनियों ने कीमत बढ़ाई है, अब बाकी भी अनुसरण करेंगे। गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों पर इसका बुरा असर पड़ेगा। - चंचल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed