{"_id":"6a2d91b08d00983db80647e1","slug":"challans-issued-to-17-drivers-for-climbing-the-mountain-without-a-hill-license-bageshwar-news-c-8-hld1027-783520-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बिना हिल लाइसेंस पहाड़ चढ़ने वाले 17 चालकों के कटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बिना हिल लाइसेंस पहाड़ चढ़ने वाले 17 चालकों के कटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और सड़कों पर लापरवाही से वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने बीते मई महीने से लेकर जून के प्रथम सप्ताह तक नियमों का उल्लंघन करने वाले 274 वाहन चालकों के चालान काटे हैं जबकि गंभीर अनियमितताएं मिलने पर छह वाहनों को सीज किया है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार पर्यटन सीजन के चलते बाहरी राज्यों और मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ घूमने आ रहे सैलानी भी परिवहन विभाग की रडार पर हैं। मैदानी क्षेत्रों के कई चालक बिना पर्वतीय ड्राइविंग लाइसेंस के ही पहाड़ी रास्तों पर गाड़ियां दौड़ाते मिले। चेकिंग के दौरान पर्वतीय ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर 17 चालकों के पांच-पांच हजार रुपये के कोर्ट चालान काटे गए हैं।
125 चालकों के खिलाफ बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर कार्रवाई की गई। यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वाले 19 और मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग करने वाले 12 चालकों, सरकारी आदेशों की अवहेलना करने वाले 19, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले 19 और समय पर टैक्स न चुकाने वाले 18 चालकों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
अन्य मामलों में 47 चालकों के चालान किए गए जबकि वाहनों में अनाधिकृत परिवर्तन करने वाले पांच, बिना वैध फिटनेस के दौड़ने वाले पांच और रिफ्लेक्टर या अन्य कमियां पाए जाने पर कुल 12 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
कोट
बिना पर्वतीय लाइसेंस के जोखिम भरे पहाड़ी रास्तों पर वाहन चलाना और बिना हेलमेट यात्रा करना जान को खतरे में डालना है। ऐसे चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार, एआरटीओ, बागेश्वर