सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congress workers burnt the effigy of Minister Ram Singh Kaida.

Bageshwar News: कांग्रेसियों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt the effigy of Minister Ram Singh Kaida.
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान बताने संबंधी बयान के विरोध में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर जिले के प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा का पुतला फूंका।

बागेश्वर में एसबीआई तिराहे पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रभारी मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। गोकुल परिहार ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां किसी भी जनप्रतिनिधि या राजनीतिक नेता को भगवान बताना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयान जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश महासचिव संजय चन्याल, बालकृष्ण, नवीन सिंह, खीम सिंह, पंकज पपोला, राकेश सिंह, पवन पपोला, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
कपकोट चौराहे पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिले के प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा का पुतला दहन किया। कमलेश गढि़या ने प्रदेश में बेरोजगारी, पेपर लीक, महिला सुरक्षा, खराब सड़क व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए। कहा कि सरकार इन समस्याओं के समाधान के बजाय व्यक्ति पूजा को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन

अंकिता भंडारी प्रकरण का भी उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता आज भी कई सवालों के जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं के विपरीत दिए गए ऐसे बयानों को स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस मौके पर कमलेश गढि़या, प्रेम दानू, जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, कमलेश कपकोटी, पवन गढि़या, विजया दानू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed