{"_id":"6a2ee2f687b0a1545f066065","slug":"dadimkhola-and-jeetab-villages-of-almora-will-become-modern-horticulture-villages-bageshwar-news-c-232-1-alm1019-144794-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अल्मोड़ा के दाडिमखोला और जीतब गांव बनेंगे ''''माॅर्डन हॉर्टिकल्चर विलेज''''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अल्मोड़ा के दाडिमखोला और जीतब गांव बनेंगे ''''माॅर्डन हॉर्टिकल्चर विलेज''''
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोडा। उद्यान विभाग की ओर से जिले के दो गांवों को ''''माॅर्डन हॉर्टिकल्चर विलेज'''' के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए हवालबाग विकासखंड के दाडिमखोला और ताकुला विकासखंड के जीतब गांव को चिन्हित किया गया है। इन गांवों में 30.54 लाख रुपये से बागवानी और संबंधित अवसंरचना का विकास किया जाएगा।
विभाग के अनुसार इन गांवों में जिला योजना मद से धनराशि व्यय कर एक एकड़ क्षेत्र में ब्लू बेरी उद्यान बनाया जाएगा। साथ ही यहां सब्जी उत्पादन क्षेत्र में चार हेक्टेयर का विस्तार और दस मशरूम हट बनाने का कार्य भी होगा। विभाग की ओर से किसानों को मौन पालन बॉक्स का वितरण भी किया जाएगा, जिससे शहद उत्पादन बढ़ेगा और फूलों की खेती को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त टमाटर, ककड़ी, लौकी-कद्दू व अन्य हरी सब्जियों और पारंपरिक पहाड़ी फलों जैसे- पुलम, खुबानी के साथ-साथ स्ट्राॅबेरी जैसी नई बागवानी फसलों के उत्पादन में भी विस्तार किया जाएगा। योजना के अधीन नवीन कृषि तकनीकों के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। ''''माॅर्डन हॉर्टिकल्चर विलेज'''' बनने से इन गांवों के किसानों की आय में इजाफा होगा। इससे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और व स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। ये दोनों गांव जिले में बागवानी मॉडल रूप में विकसित होकर अन्य गांवों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
काेट-
चुने गए दो गांवों को ''''माॅर्डन हॉर्टिकल्चर विलेज'''' के रूप में विकसित किया जाएगा। जिससे बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे किसानों की आय दोगुनी होगी। - नरेन्द्र कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी