{"_id":"6a2ef4d7a7a7337d2d02afac","slug":"video-struggle-for-the-tanakpur-bageshwar-rail-project-continues-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना के लिए संघर्ष जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना के लिए संघर्ष जारी
बागेश्वर तहसील सभागार में रेल संघर्ष समिति की बैठक रविवार को हुई। वक्ताओं ने टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना के निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन तेज करने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नीमा दफैटी ने कहा कि जब तक रेल परियोजना का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। समिति के सदस्यों ने कहा कि साल 2004 से टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण की मांग को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर धरना-प्रदर्शन और सड़क पर उतरकर आंदोलन भी किया जाएगा। अब तक परियोजना धरातल पर नहीं उतर सकी है। कहा कि चुनाव नजदीक आते ही इस रेल परियोजना की याद आती है और चुनाव के बाद भूल जाते हैं। उन्होंने बताया कि जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर परियोजना के संबंध में ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर चरण सिंह बघरी, हरीश सोनी, केशवानंद जोशी, प्रताप दानू, इंद्रा जोशी, गीता रावल, पार्वती देवी, कविता देवी आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।