{"_id":"6a2e99a9dc44be821d0326ab","slug":"video-pauri-village-head-purchased-materials-from-his-own-firm-inquiry-confirms-irregularities-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pauri: ग्राम प्रधान ने अपनी ही फर्म से खरीदी सामग्री, जांच में अनियमितता साबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri: ग्राम प्रधान ने अपनी ही फर्म से खरीदी सामग्री, जांच में अनियमितता साबित
पौड़ी। विकासखंड पौड़ी की ग्राम सभा धनाऊ मल्ला में विकास कार्यों के लिए सामग्री खरीद और भुगतान में अनियमितता का मामला सामने आया है। जांच में पुष्टि हुई है कि ग्राम प्रधान ने ग्राम सभा के विकास कार्यों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री अपनी ही फर्म से खरीदी और उसी फर्म को भुगतान भी किया। प्रशासन ने इसे वित्तीय नियमों और पारदर्शिता के सिद्धांतों के विपरीत मानते हुए कार्रवाई की है।
मामले का खुलासा सूचना का अधिकार (आरटीआई) के जरिए हुआ। समीपवर्ती गांव बणगांव मल्ला निवासी जयपाल सिंह ने आरटीआई के माध्यम से संबंधित दस्तावेज और अभिलेख प्राप्त किए। दस्तावेजों के आधार पर उन्होंने जिलाधिकारी गढ़वाल को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) पौड़ी की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की। समिति ने मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी। रिपोर्ट में पाया गया कि ग्राम प्रधान कमल रावत ने ग्राम सभा के विकास कार्यों में प्रयुक्त सामग्री अपनी ही फर्म से क्रय की तथा उसी फर्म को भुगतान भी किया।
मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि जांच में अनियमितता प्रमाणित होने के बाद ग्राम प्रधान और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि कुल 3,68,124 रुपये की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। यह राशि ग्राम प्रधान और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी से बराबर-बराबर वसूल की जाएगी।
"आरटीआई से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर शिकायत की गई थी। जांच में आरोप सही पाए गए हैं।"
जयपाल सिंह, शिकायतकर्ता
"जांच में अनियमितता प्रमाणित हुई है। कुल 3.68 लाख रुपये की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं।"
अशोक जोशी, मुख्य विकास अधिकारी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।