सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Three killed and over a dozen injured in a road accident; police investigating.

Accident News: कटनी में भीषण सड़क हादसा, बस-हाइवा की टक्कर में तीन की मौत; मौके पर मची चीख-पुकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 05:44 PM IST
Three killed and over a dozen injured in a road accident; police investigating.

मध्यप्रदेश के कटनी जिले से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां लमतरा फाटक के पास एक तेज रफ्तार ओवरलोड हाइवा और यात्री बस के बीच हुई भीषण भिड़ंत में महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सड़क किनारे पलट गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसा कुठला थाना क्षेत्र के लमतरा फाटक के पास हुआ। जानकारी के अनुसार कटनी से विजयराघवगढ़ जा रही यात्री बस क्रमांक MP-19-P-0347 की सामने से आ रहे ओवरलोड हाइवा से जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और कई यात्री उसके भीतर फंस गए। हादसे का सबसे दर्दनाक दृश्य तब सामने आया, जब एक महिला बस से बाहर जा गिरी और उसके ऊपर हाइवा चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में कुल तीन लोगों की जान चली गई है।

पढ़ें: निर्माण कार्य कराने वाले सभी संस्थानों के लिए श्रमिक पंजीयन अनिवार्य, नहीं कराने पर होगी कार्रवाई

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर डायल-112 और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का उपचार जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वीओ : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने बताया कि बस और ओवरलोड हाइवा की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बस और हाइवा को क्रेन की सहायता से सड़क से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

चार-चार लाख मुआवजे का एलान
खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और कहा कि मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से भी तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि प्रशासन घायलों के उपचार की लगातार निगरानी कर रहा है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर लिया गया है।

सीएम ने किया मुआवजे का एलान
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने X पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देने के भी निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Kathua: कठुआ में 'अमर उजाला भविष्य ज्योति' का आयोजन, छात्रों को मिला सफलता का मंत्र

14 Jun 2026

Sirmour: प्रेमनगर स्कूल में चार लाख रुपये से होगी कमरों की मरम्मत

14 Jun 2026

गोलियों से गूंजा धर्मनगरी का गांधी नगर, रंजिश का माना जा रहा मामला; नाले में फंसी गाड़ी छोड़कर बदमाश फरार

14 Jun 2026

VIDEO: एसी रिपेयरिंग की दुकान में लगी आग, कंप्रेसर फटने से दहशत में आए लोग

14 Jun 2026

दो युवकों पर सरेआम फायरिंग के बाद तनाव, एक की गर्दन में गोली लगने से माैत, दूसरे की हालत गंभीर

14 Jun 2026
विज्ञापन

महिला टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत की पाकिस्तान पर जीत के लिए मां गंगा की उतारी आरती, VIDEO

14 Jun 2026

काशी में पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन शरबत वितरण; VIDEO

14 Jun 2026
विज्ञापन

अमर उजाला के 'एक प्याला-एक पक्षी' के बारे में श्रीमद्भावत कथा व्यास गौरव कृष्ण महाराज बोले यह

14 Jun 2026

शिव भजनों पर झूमा जालंधर,गायक हंसराज रघुवंशी ने बांधा समां, अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने की शिरकत

14 Jun 2026

अमेठी: महिला को बंधक बनाकर लूट का 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो साथी पहले ही जा चुके हैं जेल

14 Jun 2026

लखनऊ: योग दिवस की तैयारियां शुरू, जनेश्वर मिश्र पार्क में हुआ योगाभ्यास

14 Jun 2026

VIDEO: बरेली में फर्जी फर्म बनाकर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

14 Jun 2026

Balod News: दल्लीराजहरा के मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, सीसीटीवी में कैद हुईं दो महिला चोर

14 Jun 2026

अमर उजाला फाउंडेशन: जिला अस्पताल, BRD और एम्स में एक साथ रक्तदाता कैंप, पहुंच रहे लोग

14 Jun 2026

जगदलपुर: एनएच-30 में टैंकर व ट्रक की टक्कर, ड्राइवर घायल, पुलिस-ग्रामीणों ने खुलवाया जाम

14 Jun 2026

राम मंदिर चंदा विवाद: विनय कटियार बोले- जो लोग अभी व्यवस्था देख रहे हैं वह कमजोर हैं, बिना नाम लिए कहा पगला

14 Jun 2026

VIDEO: बरेली में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

14 Jun 2026

इगलास पहुंची शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की 'गविष्टि गो-रक्षा धर्मयुद्ध यात्रा', बोले यह

14 Jun 2026

अयोध्या: राम मंदिर चंदा विवाद के बीच नृपेंद्र मिश्र पहुंचे अयोध्या, एसआईटी गठन पर कही ये बात

14 Jun 2026

Datia News: दतिया में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, घर के बाहर बैठे युवक को पहले जमकर पीटा फिर मार दी गोली

14 Jun 2026

पठानकोट में ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, तीन लोग घायल

जालौन: एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी डीसीएम, 10 भट्ठा मजदूर गंभीर रूप से घायल

14 Jun 2026

अमेठी: विधानसभा घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं को घरों में रोका, नीट पेपर लीक के विरोध में लखनऊ जाने की थी तैयारी

14 Jun 2026

24 घंटे बाद मिले नदी में डूबे किशोरों के शव,चीत्कारों से गूंजा भवानीपुर टोला

14 Jun 2026

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने आप पर बोला हमला, कहा- इस बार भाजपा लाएगी महाराजा रणजीत सिंह का राज

फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

दमोह में जुआ खेलने से रोका तो बरपा कहर: खजरी मोहल्ला में घर पर पथराव, दो घायल; कार में तोड़फोड़

14 Jun 2026

सीतापुर: अटरिया के पांडेय रामपुर गांव में साढ़े तीन लाख से अधिक का सामान समेत ले गए चोर

14 Jun 2026

गोंडा: पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, एक बदमाश घायल

14 Jun 2026

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू, निकाली गई जागरुकता रैली

14 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed