{"_id":"6a2e9eebb0dad9c77604d364","slug":"video-video-rama-mathara-caugdhhava-parakaranae-ka-jaca-sa-samana-aaega-sacacaii-karagara-rajaya-matara-sarasha-raha-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच से सामने आएगी सच्चाई : कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच से सामने आएगी सच्चाई : कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही
प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही रविवार को परिवार सहित अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन-पूजन किए। सर्किट हाउस में कारागार विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि वे रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आए हैं और उनका मन बार-बार यहां आने का करता है।
राम मंदिर चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामला जांच के दायरे में है। प्रदेश सरकार ने एसआईटी गठित की है और जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में जेलों में लगातार सुधार हुए हैं और उन्हें सुधार गृह के रूप में विकसित किया जा रहा है। जेल से कैदियों के फरार होने की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि संबंधित मामलों में कार्रवाई की जा रही है। 2027 चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा चुनावी मोड में रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।