सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Deadly attack on laborer with sickle

Bageshwar News: मजदूर पर दरांती से जानलेवा हमला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on laborer with sickle
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पगना-सक्तेश्वर के पास एक मजदूर पर दरांती से हमला कर घायल करने और लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला, लूट और एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

बीते शनिवार को भाटगाड़ निवासी संजय कुमार ने थाने में पहुंचकर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम वह मजदूरी कर घर लौट रहा था। तभी नाघर निवासी दीपक सिंह मेहता ने उसे रोककर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और दरांती के बल पर दो हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर आरोपी ने दरांती से जानलेवा हमला कर संजय का सिर, हाथ और पैर लहूलुहान कर दिए और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। शोर मचने पर पास के पुल पर काम कर रहे मजदूरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पूर्व में नदी में कारतूस से मछली मारने से रोकने पर आरोपी रंजिश रख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


........कोट
पीड़ित की तहरीर पर आरोपी दीपक सिंह मेहता के खिलाफ जानलेवा हमले, गंभीर चोट पहुंचाने, लूट, धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -मनीष शर्मा, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed