{"_id":"69c42355aedec86be70bb193","slug":"demand-raised-for-payment-of-election-duty-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-123453-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: चुनाव ड्यूटी का भुगतान करवाने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: चुनाव ड्यूटी का भुगतान करवाने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। चुनाव के दौरान डयूटी पर लगे टैक्सी चालकों का समय से भुगतान नहीं होने पर टैक्सी यूनियन ने रोष जताया है। यूनियन के सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन देकर चुनाव ड्यूटी का भुगतान करवाने की मांग की। बुधवार को डीएम को दिए ज्ञापन में टैक्सी यूनियन कल्याण व विकास समिति ने बताया कि चुनाव ड्यूटी करने वाले चालकों को जल्दी भुगतान नहीं किया जाता है।
इसके कारण चालकों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। समिति ने जल्द चालकों का भुगतान करवाने, टैक्सी स्टैंडों में अवैध तरीके से खड़े वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने, बिना आईडी कार्ड के वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने और रिजर्व वाहनाें का जल्द भुगतान करने की मांग की है। इस मौके पर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष कुंदन सिंह, उपाध्यक्ष कमल पंत, प्रकाश चंद्र आदि रहे।
Trending Videos