सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Worship in temples and bhajan-kirtan going on in homes

Bageshwar News: मंदिरों में पूजा- अर्चना और घरों में चल रहे भजन-कीर्तन

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 25 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Worship in temples and bhajan-kirtan going on in homes
विज्ञापन
बागेश्वर। चैत्र नवरात्र में जिले के देवी-देवताओं के मंदिरों में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं। नवरात्र का उपवास करने वाली महिलाएं घरों में भजन-कीर्तन का आयोजन कर रही हैं। भजन के माध्यम से मां दुर्गा की स्तुति कर रही हैं।
Trending Videos

नवरात्र के सातवें दिन नगर के चंडिका मंदिर, उल्का मंदिर, कालिका मंदिर समेत बागनाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना करने के लिए भक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की। गरुड़ के कोट भ्रामरी, कांडा के कालिका, दुगनाकुरी के नंदा देवी, छानी के कालिका और पालड़ीछीना के मैचुला माई मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजन किया। आदर्श कॉलोनी में महिलाओं ने घरों में भजन-कीर्तन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यौनार पूजा में भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
गरुड़ (बागेश्वर)। मोतिसारी गांव के कालिका मंदिर में ज्यौनार पूजा का आयोजन चल रहा है। मंदिर में देव अवतरण के अलावा भजन-कीर्तन भी किए जा रहे हैं। दूरदराज के गांवों से लोग पूजा में शामिल होकर पुण्य अर्जन कर रहे हैं। देव डांगरियों के पूजा-पाठ और महिलाओं के भजन-कीर्तन से इलाका भक्तिमय हो रहा हैं। जिला पंचायत सदस्य शोभा आर्या और नगरपंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा भी पूजा में शामिल हुईं। करीब सात दशक के बाद हो रहे आयोजन में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इस मौके पर मुख्य यजमान कैलाश चंद्र बसवाल, ग्रामीण देवेंद्र खुल्बे, किशन सिंह बोरा, राजेश बसवाल, केदार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed