{"_id":"69b6f388b865cfb85f0c5233","slug":"despite-the-rain-people-waited-for-hours-to-get-gas-in-ranikhet-bageshwar-news-c-232-1-alm1002-140939-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बारिश के बावजूद रानीखेत में गैस पाने को घंटों डटे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बारिश के बावजूद रानीखेत में गैस पाने को घंटों डटे रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
लालकुर्ती क्षेत्र में बारिश के बावजूद गैस के इंजतार करते लोग। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा) रसोई गैस की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं को रविवार को राहत मिली। बारिश के बावजूद रानीखेत गैस सर्विस ने विभिन्न क्षेत्रों में वाहन भेजकर मौके पर ही उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराना शुरू कर दिया। इससे कई दिनों से गैस के लिए परेशान हो रहे लोगों के चेहरों पर राहत दिखाई दी।
रविवार को रानीखेत गैस सर्विस की ओर से हाइडिल कॉलोनी, लालकुर्ती, देवलीखेत और ड्यौड़ाखाल क्षेत्रों में सिलिंडर वाहन भेजे। इन स्थानों पर 341 रसोई गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया। बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस लेने के लिए पहुंचे और सिलिंडर मिलने से उन्हें राहत मिली। गैस वितरण के दौरान मौके पर तहसीलदार रानीखेत दीपिका आर्या भी मौजूद रहीं और व्यवस्था का जायजा लिया। बाद में देवलीखेत और ड्यौड़ाखाल क्षेत्रों में भी वाहन पहुंचाकर गैस सिलेंडरों का वितरण कराया गया, जिससे इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भी राहत मिली।
कोट-
रानीखेत नगर क्षेत्र में पहले की तरह होम डिलीवरी के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जाएगी, जबकि अन्य क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार स्पॉट डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से घबराने या अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील करते हुए कहा कि सभी को क्रमवार गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
- सुरेंद्र सिंह जलाल, प्रबंधक रानीखेत गैस सर्विस।
-- -- -- -- -
Trending Videos