{"_id":"69c0325f63f2af4ba908ead4","slug":"cylinders-reaching-rural-areas-dac-problems-still-persist-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-123366-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहे सिलिंडर, डीएसी की परेशानी अब भी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहे सिलिंडर, डीएसी की परेशानी अब भी बरकरार
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
धरमघर में सिलिंडर रिफिल करवाकर जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर/धरमघर। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई अब ग्रामीण क्षेत्रों में होने लगी है। हालांकि सिलिंडर रिफिल करवाने में डीएसी की परेशानी अब भी जारी है। कुछ लोगों को बिना सिलिंडर रिफिल कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है। धरमघर में भी डीएसी नहीं आने से करीब 30 लोगों के सिलिंडर नहीं भरे जा सके।
जिला मुख्यालय में इंडेन गैस की एजेंसी ने नगर क्षेत्र और रवाईखाल में सिलिंडर रिफिल कराए। कपकोट में एजेंसी ने पुल बाजार क्षेत्र में वितरण किया। कांडा एजेंसी ने कमेड़ीदेवी, हुड़मधार और धरमघर में गैस बांटी। गरुड़ में पिंगलो, सिमखेत और मैगड़ीस्टेट में सिलिंडर वितरित किए गए। भारत गैस एजेंसी दुगनाकुरी और कपकोट क्षेत्र में जबकि एचपी एजेंसी ने गरुड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में सिलिंडर बांटे। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने और मोबाइल में डीएसी मैसेज नहीं से कई लोगों को सिलिंडर नहीं मिल सके।
धरमघर के ग्रामीण पंकज पाठक, विक्रम कार्की, गजेंद्र सिंह, देव सिंह आदि ने बताया कि डीएसी जेनरेट नहीं होने से केवल आठ लोगों को ही सिलिंडर मिले हैं। सुबह से इंतजार कर रहे कई लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। जिला पूर्ति अधिकारी बबलू पांडेय ने बताया कि इंडेन एजेंसी ने बागेश्वर में 254, गरुड़ में 214, कपकोट में 185 और कांडा में 91 सिलिंडर बांटे। भारत गैस एजेंसी ने 100 और एचपी एजेंसी ने 85 सिलिंडर बांटे। सिलिंडर की आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्रों तक हो रही है। बुकिंग कराने पर ही लोगों को सिलिंडर वितरित किए जाएंगे।
Trending Videos