सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   FIR will be registered on information of child marriage

Bageshwar News: बाल विवाह की सूचना पर दर्ज होगी एफआईआर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
FIR will be registered on information of child marriage
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बाल संरक्षण और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। अम्ब्रेला कमेटी की बैठक में डीएम आकांक्षा कोंडे ने कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने एआरटीओ को नाबालिगों के वाहन संचालन पर तत्काल रोक लगाने और बाल विवाह के मामलों में तत्काल एफआईआर करने के निर्देश दिए।
Trending Videos

जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में डीएम कोंडे ने किशोरों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए पुलिस के अधिकारियों को नशे के संभावित हॉटस्पॉट स्थलों की पहचान कर वहां निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी हेम तिवारी ने बताया कि वर्तमान में जिले के 166 बच्चों को प्रवर्तक योजना का लाभ मिल रहा है, जबकि 17 नए आवेदनों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बैठक में पौंसारी आपदा से प्रभावित किशोर की शिक्षा और आर्थिक सहायता के सदुपयोग पर भी चर्चा की गई। स्कूलों में रैगिंग और मारपीट की घटनाओं पर उन्होंने सीईओ को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, सीईओ विनय कुमार, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कैलाश बोरा, एआरटीओ अमित कुमार और चाइल्ड लाइन समन्वयक संतोष टम्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed