सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   To prevent migration and promote technical education

Bageshwar News: पलायन रोकने और तकनीकी शिक्षा को बढ़ाने पर मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 22 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
To prevent migration and promote technical education
विज्ञापन
बागेश्वर। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण न्यास के सदस्यों ने बैठक की। वक्ताओं ने प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए पलायन, जंगली जानवरों की धमक और युवाओं के रोजगार जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की।
Trending Videos

रविवार को नगर के एक निजी होटल में आयोजित बैठक में न्यास के अध्यक्ष दलीप सिंह खेतवाल ने कहा कि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों में कृषि, उद्यान, मौन पालन, डेयरी, होमस्टे और तकनीकी उपकरणों की मरम्मत जैसे विषयों में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स शुरू करने से युवा अपने क्षेत्र में ही उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। सचिव बाला दत्त तिवाड़ी ने कहा कि कई वरिष्ठ नागरिक घरों में अकेले रहते हैं, उनके लिए गैस सिलेंडर लाना संभव नहीं होता, इसलिए गैस की होम डिलीवरी अनिवार्य की जाए। साथ ही बिजली के भारी बिलों पर नियंत्रण पाने के लिए मीटरों की जांच करने की मांग भी उठाई गई। इस मौके पर इंद्र सिंह परिहार, हरीश सोनी, नयन सिंह रावत, शिव सिंह खेतवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed