{"_id":"69d93f2d882f16a6df0b9d04","slug":"garuda-needs-a-bypass-to-relieve-the-pressure-of-vehicles-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-123918-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गरुड़ में वाहनों के दबाव से निजात के लिए बाईपास की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गरुड़ में वाहनों के दबाव से निजात के लिए बाईपास की जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर पंचायत गरुड़ की सड़कों पर वाहनों का बढ़ता दबाव आए दिन जाम का कारण बन रहा है। बागेश्वर-गरुड़-कौसानी सड़क का विकल्प नहीं होने से दिन के समय बाजार से भारी वाहनों की आवाजाही सुचारू रहती है।
टैक्सी स्टैंड, मुख्य बाजार, केमू स्टेशन, बैजनाथ, टीट बाजार आदि स्थानों पर रोजाना जाम के हालात बनते हैं। कार्यालय और स्कूल टाइम के समय लगने वाले जाम से अधिकारी-कर्मचारी और विद्यार्थियों के लिए समय पर पहुंचने की चुनौती रहती है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि जाम से निपटने के लिए दिन के समय नगर में भारी वाहनों का प्रवेश रोकना होगा। इसके लिए बाईपास सड़क के रूप में बन रही सिल्ली-बंड-कनस्यारी-सिमार सड़क का काम जल्द पूरा होना जरूरी है।
फोटो 10 बीजीएस 08 पी
कोट
नगर में आबादी बढ़ने के साथ वाहनों की संख्या भी अधिक हो रही है। मुख्य सड़क पर ही छोटे-बड़े वाहनों का दबाव रहता है। वैकल्पिक मार्ग नहीं होने से गरुड़ से गागरीगोल तक कई स्थानों पर जाम लगने से परेशानी झेलनी पड़ती है।
प्रकाश जोशी, टीटबाजार
कोट
बैजनाथ और गरुड़ बाजार में जाम की समस्या आम हो गई है। जाम से कई बार लोगाें के जरूरी कार्य समय पर नहीं हो पाते हैं। नगर के विस्तार के साथ बाईपास का निर्माण भी जरूरी हो गया है।
सुंदर गिरि, बैजनाथ,
कोट
पंडित बीडी पांडेय परिसर का छात्र हूं। रोजाना घर से ही आता जाता हूं। कई बार बैजनाथ से गागरीगोल के बीच जाम लगने से देरी हो जाती है। बाईपास होता तो जाम से निजात मिल जाती।
विशाल गोस्वामी, डंगोली