सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Six development works will be done in the city with Rs 30.43 lakh.

Bageshwar News: 30.43 लाख रुपये से होंगे नगर में छह विकास कार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Six development works will be done in the city with Rs 30.43 lakh.
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट नगर पंचायत में छह विकास कार्यों के लिए शासन ने 60.43 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत बजट से नगर में मार्ग निर्माण, सौंदर्यीकरण, जल निकासी आदि कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा।
Trending Videos

जिला कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार वार्ड चार के तोक डोडिला में शिव मंदिर के पास स्थल विकास के लिए 3.64 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। वार्ड तीन में आदर्श विद्यालय की ओर सीसी मार्ग, टाइल्स, रेलिंग निर्माण के लिए 6.09 लाख रुपये, वार्ड दो में बरसाती नाला, पटाल निर्माण के लिए 5.37 लाख रुपये की अनुमति मिली है। वार्ड पांच ऐठाण के सिपातल तोक में स्थल विकास के लिए 3.17 लाख रुपये, वार्ड एक के भुरकुटी तोक में सीसी मार्ग, टाइल्स, रेलिंग कार्य के लिए 5.64 लाख रुपये और वार्ड सात में केदारशिला मंदिर के पास सौंदर्यीकरण के लिए 6.52 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed