सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Heavy rain accompanied by a storm; blast in an electric box near the Hanuman temple.

Bageshwar News: आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, हनुमान मंदिर के पास इलेक्ट्रिक बॉक्स में ब्लास्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 11 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain accompanied by a storm; blast in an electric box near the Hanuman temple.
बागेश्वर। जिले में बुधवार दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। करीब तीन बजे के बाद आए तेज आंधी-तूफान और कड़कती बिजली के साथ जिले के मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। सुबह से चिलचिलाती धूप और उमस से बेहाल लोगों को मौसम बदलने से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन तूफानी हवाओं ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह पटरी से उतार दिया।
विज्ञापन

आंधी-तूफान का सबसे ज्यादा असर विद्युत लाइनों पर पड़ा है। अंधड़ के कारण हनुमान मंदिर के पास लगे एक इलेक्ट्रिक बॉक्स में जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिससे मुख्यालय से कपकोट जाने वाली मुख्य पेंथर लाइन को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा जिले में कई स्थानों पर पेड़ और टहनियां गिरने से बिजली के तार और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे कई इलाकों की बत्ती पूरी तरह गुल हो गई है। कृषि जानकारों के मुताबिक, प्री-मानसून की यह बारिश सूखी पड़ रही फसलों और बागवानी के लिए संजीवनी साबित होगी, हालांकि तेज हवाओं से फलदार पेड़ों को नुकसान की आशंका भी है। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने जनता से खुले स्थानों, बिजली के खंभों और बड़े पेड़ों के नीचे न खड़े होने की अपील की है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन की संभावना जताई है।
विज्ञापन


दोपहर बाद आई भीषण आंधी और बारिश के कारण हनुमान मंदिर के समीप इलेक्ट्रिक बॉक्स में ब्लास्ट होने से कपकोट जाने वाली पेंथर लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। जिले में कई जगहों पर पेड़ गिरने से विद्युत लाइनें टूटी हैं, ऊर्जा निगम की तकनीकी टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर फॉल्ट सुधारने और मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं। - आनंद खोलिया, एसडीओ, यूपीसीएल, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed