{"_id":"6a415cb857b61ce9a106f945","slug":"heavy-traffic-jams-at-kainchi-dham-kemu-buses-reaching-bageshwar-three-hours-late-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-126088-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कैंचीधाम में लग रहे भीषण जाम की मार, तीन-तीन घंटे देरी से बागेश्वर पहुंच रहीं केमू बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कैंचीधाम में लग रहे भीषण जाम की मार, तीन-तीन घंटे देरी से बागेश्वर पहुंच रहीं केमू बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। हल्द्वानी से जिले के लिए आने वाले यात्रियों को इन दिनों भीषण जाम के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नैनीताल जिले के कैंचीधाम में लग रहे लंबे जाम की वजह से हल्द्वानी से बागेश्वर आने वाली केमू की बसें अपने निर्धारित समय से करीब तीन-तीन घंटे की देरी से जिला मुख्यालय पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को लंबे समय तक बसों में ही फंसे रहना पड़ रहा है।
बीते शनिवार को पांखू से आने वाली नियमित केमू बस सेवा, जिसे दोपहर 2.30 बजे जिला मुख्यालय पहुंच जाना चाहिए था, वह जाम में फंसने के कारण देर शाम करीब पांच बजे बागेश्वर पहुंच सकी। इसके अलावा शामा रूट पर संचालित होने वाले केमू के वाहन भी रोजाना कई घंटे की देरी से पहुंच रहे हैं। समय पर बसें न पहुंचने से न केवल दूर-दराज के यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में परेशानी हो रही है, बल्कि उनका कीमती समय भी बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस रूट पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
.....कोट
इन दिनों कैंचीधाम में भारी वाहनों के दबाव और पर्यटकों की आमद के कारण भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। इस वजह से हल्द्वानी मार्ग से आने वाली केमू की सभी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और गाड़ियां अपने तय समय से करीब तीन घंटे की देरी से बागेश्वर पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन
-देवेंद्र रावत, स्टेशन प्रभारी, केमू बागेश्वर