सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Inspired to conserve and enhance forests

Bageshwar News: वनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए किया प्रेरित

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 21 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Inspired to conserve and enhance forests
विज्ञापन
बागेश्वर। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर वन विभाग ने क्षेत्रवासियों और छात्र-छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वनों के महत्व, उनके संरक्षण और संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
Trending Videos


मुख्य अतिथि रेंजर केवलानंद पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में वनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। पांडेय ने जोर देते हुए कहा, वन केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, बल्कि मानव जीवन के आधार भी हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। वन विभाग के कर्मचारियों ने सभी उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य लोकमणि पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed